डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन विश्व होम्योपैथी दिवस पर गुजरात में विशेष सत्र को करेंगे संबोधित https://youtu.be/IwZMGvHN4UY?si=cCCNcs7WehnaPQ_W
इंदौर। विश्व होम्योपैथी दिवस 2025 के उपलक्ष्य में गुजरात में आयोजित हो रहे एक भव्य समारोह में इंदौर के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन को विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह आयोजन 10 अप्रैल को संपन्न होगा, जिसमें देशभर के होम्योपैथिक विशेषज्ञ और प्रतिनिधि भाग लेंगे।
इस अवसर पर डॉ. जैन आधुनिक सुपर-स्पेशलिटी होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति पर अपना व्याख्यान देंगे, जिसमें वे कैंसर, किडनी फेल्योर, एप्लास्टिक एनीमिया जैसी जटिल बीमारियों के सफल इलाज के अपने अनुभव साझा करेंगे। उनके शोध कार्यों और उपचार पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर सराहा जा रहा है।
डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन ने अब तक 3000 से अधिक गंभीर मामलों का सफल इलाज किया है और वे होम्योपैथी को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के समक्ष एक प्रमाणिक चिकित्सा प्रणाली के रूप में प्रस्तुत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। वे हाल ही में BRICS देशों के लिए होम्योपैथी प्रतिनिधि भी नियुक्त किए गए हैं।
इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर डॉ. जैन का यह संबोधन न केवल इंदौर बल्कि समूचे भारत के लिए गौरव का विषय है।