Indore
08045132033
+919340495872

Media Coverage for Dr Arpit Chopra Jain BRICS Homeopathic Representative Falicitation on Doctors Day...

Media Coverage for Dr Arpit Chopra Jain BRICS Homeopathic Representative Falicitation on Doctors Day https://youtu.be/l6W_vuAq2ak?si=Mao9arfjEbu_pXtq https://youtu.be/SJ_c5zwl5Mo?si=A2oT2fsvFwIjLDSq जब किरण बेदी जी ने होम्योपैथी और डॉ अर्पित चोपड़ा जैन की सराहना की - होम्योपैथी मुझे बहुत पसंद है Honourable Kiran bedi ji appreciated Dr Arpit Chopra Jain BRICS Homoeopathic Representative &, HMAI & ABCA Representative
Honoured as a Panel Speaker ,thanks to her for given blessings & encouragenent to serve humanity https://youtu.be/MRtiAO-qfgU?si=Wka6IDnpVpwAVUk1 डॉक्टर्स डे पर राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुए डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन, अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी बढ़ा रहे हैं इंदौर और भारत का गौरव https://youtu.be/ZlRzqEWhTV0?si=EH7Q3SPAx1aZK9KD
नई दिल्ली/इंदौर। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर 1 जुलाई 2026 को नई दिल्ली स्थित Constitution Club of India के मावलंकर ऑडिटोरियम में आयोजित 12th Fi8t India Movement – 9th Conclave 2026 में आरोग्य सुपर स्पेशलिटी मॉडर्न होम्योपैथिक क्लीनिक के संस्थापक डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। कार्यक्रम का सफल आयोजन Medscape India की संयोजक डॉ. सुनीता दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें देशभर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

इस अवसर पर डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन को स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उत्कृष्ट एवं समर्पित योगदान के लिए भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री माननीय श्री रामदास अठावले, भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी एवं पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन, उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं मुख्य सचेतक डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए संसदीय मंच के सदस्य डॉ. शिवाजी बंडप्पा कलगे, लोकसभा सदस्य श्री राजीव भारद्वाज सहित देश के अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सकों एवं गणमान्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।

भारत सरकार के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), आयुष मंत्रालय एवं राज्य मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय माननीय श्री प्रतापराव जाधव का कार्यक्रम में आगमन प्रस्तावित था, किंतु अपरिहार्य कारणों से वे इसमें उपस्थित नहीं हो सके।

सम्मेलन के दौरान स्वास्थ्यकर्मियों एवं चिकित्सकों के साथ होने वाली हिंसा एवं अभद्र घटनाओं की रोकथाम, उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा संबंधित कानूनों को अधिक प्रभावी एवं सशक्त बनाने पर व्यापक चर्चा की गई। इसी उद्देश्य से "Prevention of Assault on Healthcare Professionals" पुस्तक का विमोचन कर देशभर के चिकित्सकों को एकजुट करने की राष्ट्रीय मुहिम का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा केवल एक अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता की गरिमा, संवेदनाओं और नैतिक दायित्वों से जुड़ा राष्ट्रीय विषय है। उन्होंने देशभर के चिकित्सकों से इस अभियान से जुड़कर स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुरक्षित एवं सशक्त बनाने का आह्वान किया।

विशेषज्ञों के पैनल डिस्कशन में डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन ने आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के समन्वित उपयोग, उपचार प्रणालियों के निरंतर अद्यतन तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित रोग-निदान को स्वास्थ्य सेवाओं में प्रभावी रूप से शामिल करने पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भविष्य की चिकित्सा व्यवस्था में AI आधारित डायग्नोसिस एवं आधुनिक तकनीकों का समुचित उपयोग उपचार को अधिक सटीक, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी एवं पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी ने डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन को विशेष शुभकामनाएँ एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं कई अवसरों पर होम्योपैथिक उपचार के सकारात्मक एवं प्रभावशाली परिणाम देखे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भारत के पास स्वास्थ्य उपचार, अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ हैं तथा आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ होम्योपैथी को भी नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जा सकता है।

डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन की उपलब्धियों का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में 21 जून 2026 को मुंबई में आयोजित Royal Arab Excellence Award समारोह में भी उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित कर स्वास्थ्य सेवाओं में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया था।

वर्तमान में डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन BRICS देशों के लिए होम्योपैथिक दवाओं के प्रतिनिधि के रूप में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसी क्रम में वे 2 से 4 जुलाई 2026 तक कजाकिस्तान में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेकर अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं।

इंदौर के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि डॉ. अर्पित चोपड़ा जैन राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत तथा इंदौर का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं और होम्योपैथी के क्षेत्र में देश का सम्मान बढ़ा रहे हैं। उनकी उपलब्धियाँ न केवल चिकित्सा जगत बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए प्रेरणा का विषयl
 2026-07-05T08:25:37

Keywords

footerhc